नोएडा एसटीएफ ने ग्रेटर नोएडा से राहुल थसरना को गिरफ्तार कर लिया है। राहुल को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। जानकारी के मुताबिक राहुल, बलराम ठाकुर, अनिल दुजाना और करनल गिरी के लिए काम करता है। 2015 में धौलाना, हापुड़ में सुनार की हत्या की सुपारी ली थी। घटना को अंजाम देने से पहले ही राहुल के 5 शूटर्स को एसटीएफ नोएडा ने हापुड़ से किया था गिरफ्तार। उसी केस में फरार चल रहे राहुल पर हापुड़ से था 5000 का इनाम। गौतम बुद्ध नगर में होने वाले प्रधानी के चुनाव में खून खराबे की थी तैयारी। खुद लड़ना चाहता था प्रधानी का चुनाव। संभावित प्रत्याशियों को राहुल के खिलाफ न लड़ने की अनिल दुजाना से दिलवाई थी धमकी। एक संभावित प्रत्याशी को मारने की कर ली थी तैयारी। निर्विरोध बनना चाहता था अपनी ग्रामसभा से प्रधान। दनकौर ग्रेटर नॉएडा के सनसनीखेज व्यापारी मनमोहन हत्याकांड और मेरठ के एलईसी एजेंट अशोक चैधरी हत्याकांड का था मुख्य आरोपी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।