दिल्ली के मंगोलपुरी में रहने वाली एक युवती ने अपने परिचित युवकों पर चलती कार में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसने इस संबंध में मौर्या एन्क्लेव पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस उपायुक्त विजय सिंह ने बताया कि युवती के आरोपों को ध्यान में रखते हुए छानबीन की जा रही है। पुलिस के अनुसार, 22 वर्षीय युवती परिवार सहित मंगोलपुरी में रहती है। मंगलवार शाम युवती ने पुलिस को बताया कि वह सुबह अपने घर से निकली थी। रास्ते में उसे कार सवार दो युवक मिले, जिन्हें वह पहले से जानती थी। युवती उनके साथ कार में बैठ गयी। उसका आरोप है कि दिनभर आरोपी उसे कार में लेकर घूमते रहे और चलती कार में उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस का कहना है कि युवती के बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन की जायेगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।