एनडीएमसी के कानूनी सलाहकार हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
(India)

ईस्ट दिल्ली के जामिया थाना इलाके के जोहरी फार्म में दो दिन पहले हुई एनडीएमसी के कानूनी सलाहकार एम एम खान की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के सीनियर ऑफिसर से मिली जानकारी के अनुसार, खान की हत्या सुपारी देकर कराई गयी थी। इसमें एक होटल के मालिक के पीएसओ की संलिप्तता की बात पता चली है। जिसने लड़कों को हायर करके एडवोकेट खान की हत्या करवाई। बाकी की करवाई अभी चल रही है। जिले के सीनियर ऑफिसर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया की इसमें और भी गिरफ्तारी हो सकती है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।