अलवर में खाद-बीज विक्रेताओं की मांगों पर सरकार की ओर से कार्रवाई नहीं होने पर आज खाद-बीज विक्रेताओं ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर बस में बैठकर जयपुर रवाना हुए. जयपुर पहुंचते ही सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जायेगा जहां खाद बीज के व्यापारी पुरे प्रद्रेश से जयपुर पहुंच रहे है व्यापारियों ने बताया कि जयपुर प्रदेश संगठन के आह्वान पर अब खाद-बीज विक्रेताओं की ओर से अनिश्चितकालीन हड़ताल चल रही है व्यापारियों ने बताया की खाद बीज की दुकानों के लाइसेंस के लिए बीएससी एग्रीकल्चर जरूरी करने, दुकानदारों के निलंबित लाइसेंसों को बहाल करने कृषि विभाग के अधिकारियों की ओर दुकानों पर मनमाने तरीके से की जा रही कार्रवाई का विरोध किया जा रहा है। पिछले कई दिनों से खाद बीज विक्रेताओं ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रखी है। आज खाद बीज व्यापारियों द्वारा जयपुर में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।