ट्रक में लूटपाट के बाद चालक की हत्या
(India)
कोटा की भामाशाह मंडी के पास ट्रक में लदा माल लूटने की इरादे से ट्रक चालक की नृशंस हत्या कर दी गई। चालक अख्तर का शव ट्रक की कैबिन में पड़ा मिला। सुचना मिलने पर अंनतपुरा थाना पुलिस उस गौदाम पर पहुंची जहॉ ट्रक खड़ा था। पुलिस ने शुरूआती जांच में हत्या गला दबाकर होने की संभावना जताई है। वहीं शव के पास से पुलिस को एक छुर्रा भी मिला है। मृतक धनिए से लदा ट्रक रामगंजमण्डी से जयपुर के लिए लेकर रवाना हुआ था। लेकिन बीच में ही ट्रक को लूटने के इरादें से आरोपियों ने अपने कब्जें में ले लिया और इसके बाद माल कोटा भामाशाह मंडी बेचने पहुंचे लेकिन आढ़तिये को शक होने पर उसने ट्रक को अपने गौदाम में खड़ा करवा लिया। गौदाम में ट्रक में शव होने की भनक लगते ही पुलिस को सूचना दी गई ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।