उदयुपर में भिड़े वकील
(India)
उदयुपर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भरत जोशी पर गुरूवार को पूर्व महासचिव कैलाश भारद्वाज ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। दरअसल भरत जोशी अपने आफिस में बैठकर काम निपटा रहे थे तभी कैलाश भारद्वाज ने उन्हे फोन कर कोर्ट परिसर में बुलाया ओर जैसे ही भरत जोशी बातचीत के लिए कोर्ट पंहुचे तो कैलाश भारद्वाज ने उन पर हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान भरत जोशी के चेहरे पर चोटे आयी ओर घटना के बाद कई अधिवक्ता मौके पर जमा हो गये। बताया जा रहा है कि कैलाश भारद्वाज ने शराब पी रखी थी ओर पुरानी रंजिश के चलते भरत जोशी पर हमला कर दिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।