माउण्ट आबू से उतर रही जीप सौ फीट गहरी खाई में गिरी
(India)
सिरोही जिले के माउण्ट आबू से उतर रही जीप की सौ फीट की गहरी खाई में गिर गयी जिससे तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि 18 लोगों घायल हो गये है। जिनका ग्लोबल हास्पिटल के ट्ोमा सेन्टर में इलाज चल रहा है। इसमें अधिकतर बच्चे है। घटना के अनुसार शिवगंज के पालडी जोड से माउंट आबू भम्रण पर आये ये लोग दिनभर माउंट आबू के विभिन्न धार्मिक स्थानो के दर्शन कर आबूरोड लौट रहे थे यह हादसा हो गया......वही थाना क्षेत्र में होने के बावजूद मांउट आबू थानाधिकारी देरी से मौके पर पहुचे तो आबूरोड सदर थानाधिकारी भवरलाल चैधरी, उपखण्ड अधिकारी अरविन्द पोसवाल और तहसीलदार मनसुख डामोर मौके पर पहुचे और घटना मे घायल लोगो को बाहर निकाला कडी मशक्कत के बाद घायलों को रेसक्यू कर बाहर निकाला गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।