यूपी के बुलंदशहर में बदमाशों के हौंसले इस कदर बुलंद है कि बदमाश दिनदहाड़े गोलियां बरसाने में भी गुरेज नहीं समझते हैं३. पूरा मामला बुलंदशहर के सिकन्द्राबाद का है जहाँ एक किराना व्यापारी से फिरोती की रकम ना मिलने पर बदमाशों ने व्यापारी को गोली मार दी और हथियार लहराते हुए फरार हो गए। दरअसल, ग्रेटर नोएडा के गांव आढा के रहने वाले हरिकिशन की बुलंदशहर के सिकन्दराबाद में किराना की दुकान है। कुछ बदमाश पिछले कई दिनों से व्यापारी से 5 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे थे। रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने जान से मारने की धमकी भी दी थी। बुधवार की शाम को दो बदमाश बाइक पर सवार होकर हाथों में हथियार लहराते हुए आये और सरेशाम दुकान पर बैठे व्यापारी हरिकिशन को गोली मारकर फरार हो गए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।