ग्राम पंचायतों में खुलेंगे उत्कृष्ट विद्यालय
(India)
आदर्श विद्यालयों की तर्ज पर ग्राम पंचायतों में भी उत्कृष्ट विद्यालय खोले जाएगें,,, शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने बताया कि प्रदेश की सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर जहां आदर्श विद्यालय नहीं है,,, कक्षा एक से पांच और आठ तक विद्यालयों को उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा,,,पहले चरण में 2017 तक 4289 उत्कृष्ट विद्यालय खोले जाएगे,,, साथ ही जिला शिक्षाअधिकारियों को निर्देश दिए है कि वो जिलेवार सभी विद्यालयों में महिने में एक बार आवश्यक रूप से जाए,,, और वहां की रिपोर्ट आन लाइन भेजे,,देवनानी ने विद्यालय निरीक्षण प्रणाली को भी आनलाइन करने को कहा है,,देवनानी ने नामांकन के पहले चरण में लगभग तीन लाख नामांकन बढने की बात भी कही है,,

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।