टोल प्लाजा पर सीबीआई का छापा
(India)
अलवर जिले के शाहजहाँपुर के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ पर टोल प्लाजा पर देर शाम जयपुर से सीबीआई की टीम ने छापे की कार्रवाई की मिली जानकारी के अनुसार शाहजहाँपुर टोल प्लाजा पर सीबीआई के अधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुये टीम ने देर शाम छापे की कार्रवाई करते हुये टोल प्लाजा के रिकार्ड खंगाले इस दौरान टोल प्लाजा प्रबंधक आर सी मोहंती से भी सीबीआई टीम के अधिकारियों ने पूछताछ करते हुये टोल से गुजरने वाले वाहनों के शुल्क सहित मासिक पास के संदर्भ में जानकारी ली सीबीआई की कार्रवाई से टोल बूथ लगे कर्मचारी में हड़कंप मच गया टोल कम्पनी ,एन एच आई व केंद सरकार के समझोते के तहत टोल संग्रह का 47 प्रतिशत हिस्सा टोल कम्पनी का है जबकि 53 प्रतिशत केंद्र सरकार एवं एनएचआई का होता है वही रात भर टोल पर कार्रवाई जारी थी

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।