टैक्स चोरी के आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट
(India)
घडियों के पार्ट्स की कम कीमत बताकर आयात करने के मामले में कोर्ट ने आरोपियों को गिरफ्तारी वारंट से तलब किया है ,,, एसीजेएम रंजना सर्राफ ने रोचीराम एंड संस के ईश्वरदास, नानक दास, नीरज, नरेश, मैनेजर राजकुमार मनसुखानी और ओमप्रकाश पारीक पर तस्करी की ट्रायल शुरू की है ,,, इन आरोपियों ने घडियों के पार्ट्स की कीमत जानबूझ कर कम करके रोची राम एंड संस के नाम पर साल 2002 से साल 2007 के बीच 354 बार तस्करी कर आयात किए है ,,, कंपनी के खिलाफ 14 करोड़ रूपए की टैक्स चोरी चोरी का आरोप है ,,,ऐसे में कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर सभी आरोपियों को तलब किया है ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।