रेजीडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल से चिकित्सा सेवाएं प्रभावित
(India)
राजस्थान के सरकारी अस्पतालों में काम करने वाले रेजीडेंट डॉक्टर सोमवार शाम से हड़ताल पर चले गए है। जयपुर, जोधपुर, अजमेर, बीकानेर समेत सभी मेडिकल कॉलेजों के रेजीडेंट्स इस हड़ताल में शामिल है। सरकारी अस्पतालों में व्यवस्था रेजीडेंट्स के भरोसे ही होती है। ऐसे में अस्पतालों में व्यवस्था गड़बड़ा सकती है। हड़ताली रेजीडेंट डॉक्टर परीक्षा पैटर्न में बदलाव का विरोध कर रहे है। सरकार ने मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के वो आदेश राजस्थान में भी लागू कर दिए। जिसके तहत रेजीडेंट्स डॉक्टर की कॉपी और थीसीस की जांच अब प्रदेश में नहीं होकर बाहर होगी। रेजीडेंट्स डॉक्टर्स का कहना है कि राजस्थान में उनसे पंद्रह पंद्रह घंटे काम लिया जाता है। हॉस्टल के हालात भी ऐसे नहीं है जहां बैठकर पढा जा सके। न ही मेडिकल कॉलेजों में लाइब्रेरी की व्यवस्था है। साथ ही राजस्थान का मेडिकल एजुकेशन सिस्टम ऐसा नहीं है जो जो देश से प्रतिस्पर्धा कर पाए। ऐसे में उनकी कॉपियों और थीसीस की जांच राजस्थान में होनी चाहिए। बीते दिनों चिकित्सामंत्री राजेंद्र राठौड़ के साथ रेजीडेंट्स डॉक्टर्स ऐसोसिएशन की वार्ता हुई थी। जिसमें दोनों के बीच सहमति बन गई थी। रेजीडेंट्स डॉक्टर्स का कहना है कि उसके बाद भी उन्हे नोटिस दिए जा रहे है। जब तक उन्हें लिखित में परीक्षा पैर्टन नहीं बदल रहे दिया जाता वो हड़ताल पर रहेंगे,,,

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।