गुड़गांव में कांशीराम की मूर्ति तोड़ी
(India)
गुड़गांव के सेक्टर 4 में बीएसपी के संस्थापक कांशीराम की मूर्ति तोड़ी गई है. मूर्ति सेक्टर 4 के अंबेडकर नगर में लगी थी. ये मूर्ति अज्ञात लोगों द्वारा तोड़ी गई है. घटना से दलित समाज के लोगों में भारी रोष है. गुस्साए लोगों ने सेक्टर 5 के थाने का घेराव किया. अंबेडकर समाज संगठन ने घटना को लेकर धमकी दी है कि अगर अपराधियों पर कार्रवाई नहीं होती है, तो वे पूरे हरियाणा में धरना-प्रदर्शन करेंगे.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।