सरकार ने साफ कर दिया है कि वो रेजीडेंट डॉक्टर की हड़ताल से सख्ती से निपटेगी। चिकित्सा विभाग ने राजस्थान सर्विस रूल्स का उल्लघंन कर हड़ताल पर गए 510 चिकित्सकों को बर्खास्त कर दिया है। साथ ही उन्हे स्वास्थ्य भवन में उपस्थित होने को कहा है। इसके अलावा हड़ताल में शामिल 583 रेजीडेंट्स को बर्खास्त किया गया। सरकार ने 1200 नए चिकित्सक भर्ती कर लिए है। जिनमें से 52 ने सवाईमानसिंह अस्पताल में काम भी संभाल लिया। चिकित्सा मंत्री ने कहा कि रेजीडेंट डॉक्टरों के पद अस्पतालों में समाप्त किए जाएंगे। अब रेजीडेंट डॉक्टर सिर्फ कॉलेज में पढ़ाई करेंगे। सरकार उन्हे पीजी करने के लिए स्टाईफंड देगी लेकिन अस्पताल में उन्हे काम नहीं करने दिया जाएगा। उनकी जगह भामाशाह स्वास्थ्य योजना से जुड़े प्रदेश के प्राइवेट अस्पतालों के चिकित्सकों की सेवाएं रेजीडेंट्स की जगह ली जाएगी। रेजीडेंट्स के जो पद समाप्त होंगे उन पर नए मेडिकल ऑफिसर लगाएं जाएंगे,,,
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।