पश्चिम दिल्ली के निहाल विहार इलाके में 30 मई को हुई महिला की हत्या के आरोप में पुलिस ने महिला के पति को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी प्रमोद ने पुलिस को बताया कि उसे पत्नी के चरित्र पर शक था। इसलिए उसने वारदात को अंजाम दिया। साथ ही, उसने हत्या के बाद शव के साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात भी कबूल की है। पुलिस के अनुसार, 30 मई को निहाल विहार इलाके में प्रमोद ने अपनी पत्नी मोनिका की दीवार में सिर लड़ाकर हत्या कर दी थी। मूलरूप से बुलंद शहर निवासी प्रमोद ने बताया कि मोनिका उसके भाभी की बहन है और दोनों ने छह महीने पहले प्रेम विवाह किया था। इसके बाद दोनों निहाल विहार में किराए के मकान में रहने लगे और प्रमोद छोटी मोटी नौकरी करने लगा। चूंकि मोनिका खुले मिजाज की थी और सबसे हंसकर बात करती थी। यह प्रमोद को पसंद नहीं था। वह उसके चरित्र पर शक करने लगा और आए दिन इस बात पर दंपति में झगड़ा होता रहता था। 30 मई की रात को प्रमोद और उसकी पत्नी ने शराब पी। इस दौरान दोनों में फिर से झगड़ा हो गया। इस पर प्रमोद ने पत्नी मोनिका की दीवार पर सिर लड़ाकर हत्या कर दी। आरोप है कि इसके बाद उसने शव के साथ उसने शारीरिक संबंध बनाए। जब सुबह नशा उतरा तो वह घर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शुक्रवार रात को गिरफ्तार कर लिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।