बिहार में अपराधी डॉक्टर, कारोबारी और सरकारी ऑफिसर के बाद अब जज से भी रंगदारी मांगने लगे हैं। पूर्वी चंपारण के सिविल कोर्ट के एक न्यायिक दंडाधिकारी से अपराधियों ने मोबाइल पर फोन करके 25 लाख रुपए की रंगदारी मांगी है। जानकारी के अनुसार, मोतिहारी के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी निशांत कुमार प्रियदर्शी से अज्ञात बदमाश ने 25 लाख की रंगदारी मांगी है। नहीं देने पर हत्या की धमकी देने के साथ ही अपने भतीजे को एक मुकदमे से मुक्त कराने को भी कहा है।इस सिलसिले में न्यायिक दंडाधिकारी ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।