राजस्थान में पिछले दस दिन से चल रही रेजीडेंट डॉक्टरों की हड़ताल गुरूवार को समाप्त हो गई। सरकार ने रेजीडेंट की मंागों को मान लिया है। इस वार्ता में पूर्व चिकित्सा मंत्री और वर्तमान में बीस सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष डॉ दिगबंर सिंह ने मध्यस्थ की भूमिका निभाई। रेजीडेंट्स डॉक्टर्स एसोसिएशन की ये वार्ता राज्यसभा चुनाव के लिए अजमेर रोड स्थित होटल ग्रीन में चल रहे कैंप में हुई। रेजीडेंट डॉक्टर्स ने कहा कि चिकित्सा मंत्री और हमारे बीच चल रहे कम्यूनिकेशन गेप को डॉ दिगबंर सिंह ने दूर किया। उन्होंने मांगे मानने के लिए चिकित्सा मंत्री राजेंद्र राठौंड़ और पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ दिगबंर सिंह का आभार जताया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।