प्रदेश में चार राज्यसभा सीटों के लिए शनिवार को हुए चुनाव में भाजपा ने फतह कर ली है। जैसे ही राजधानी में शनिवार शाम तेज हवा के साथ तूफान आया, विधानसभा में भाजपा की जीत की घोषणा की गई। निर्दलीय कमल मोरारका हार गए हैं। कई दिनों से चल रही राज्यसभा चुनावों की गहमागहमी भाजपा की जीत के साथ खत्म हो रही है। भाजपा के प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडू और ओम माथुर को 42-42 वोट मिले। जबकि हर्षवर्द्धन सिंह और रामकुमार वर्मा को 40-40 वोट मिले। निर्दलीय कमल मोरारका को केवल 34 वोट मिले हैं। एक वोट निरस्त हो गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।