पर्यावरणीय स्वीकृति ना मिलने से बीते 1 जून से बंद पड़ी प्रदेश की खानों के लिए सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। सुप्रीमकोर्ट ने सोमवार को सूबे की उन 12000 खानों को शुरू करने की ईजाजत दे दी है जिनकी पर्यावरणीय स्वीकृति और टीओआर की प्रक्रिया राज्य सरकार ने पूरी कर ली है, ये कहना है राज्य सरकार मे वन और पर्यावरण विभाग के मंत्री राजकुमार रिणवा का, रिणवा सोमवार को नागौर जिले के कुचामन सिटी के दौरे पर रहे। मंत्री राजकुमार रिणवां ने कुचामन सिटी मे सामाजिक संस्था कुचामन विकास समिति द्वारा आयोजित कई कार्यक्रमों मे भाग लिया। कार्यक्रमांे के बाद मंत्री राजकुमार रिणवां मीडिया से रूबरू हुऐ और बताया कि राजस्थान के लिए सुप्रीम कोर्ट से अच्छा फैसला आया हैं। और राज्य की करीब 31 हजार खानें जो बीती एक जून से पर्यावरणीय स्वीकृती ना मिलने के बाद बंद कर दी गई थी। फैसले के मुताबिक तुरंत प्रभाव से पर्यावरणीय स्वीकृति वाली 6000 खानो और टीओआर प्रक्रिया पूरी करने वाली 6000 खानों यानि कुल 12000 खानों को शुरू करने की मंजूरी सुप्रीम कोर्ट ने दे दी है ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।