करंट से दो लोगों की मौत
(India)
धौलपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के मोरोली गाँव में देर रात बिजली के झूलते तारांे की चपेट में आ जाने से दो लोगों मौत हो गई जबकि हादसे में तीन लोग घायल हो गए। हादसे में गम्भीर रूप से घायल हुए एक युवक को उच्च उपचार के लिए जयपुर रैफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार बोरिंग मशीन के मजदूर ठेकेदार के साथ जा रहे थे तभी रास्ते में बोरिंग मशीन झुलते तारो से टकरा गई ..........हादसे के बाद मजदूरों को लेकर जा रहा ठेकेदार मौके से फरार है। पूरे मामले में कोतवाली पुलिस कार्यवाही में जुट गई है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।