अस्पताल से तीन साल का बच्चा गायब
(India)
सीकर जिले के नीमकाथाना स्थित कपिल अस्पताल मे से दिन दहाडे एक तीन साल के बच्चे के गायब हो जाने से अस्पताल मे सनसनी फैल गयी .नीमकाथाना के लादीकाबास गांव की रहने वाली महिला बनारसी देवी बीमार होने अपने तीन साल के बेटे रवि के साथ अस्पताल मे दिखाने आयी थी जहां पर डाक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया .वही दिन भर बच्चा अपनी मां के साथ असप्ताल मे ही रह रहा था पर अचानक आज दोपहर को तीन साल का बच्चा असप्ताल से गायब हो गया .अस्पताल के लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि असप्ताल मे एक संदिग्द महिला को भी देखा गया था जो कि अब गायब है वहीं अस्पताल से बच्चे के गायब होने की सूचना मिलने पर मोके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने भी बच्चे की तलाश शुरु कर दी है

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।