नागौर जिले के जायल तहसील के खियाला गांव में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। रुपए की खातिर अपनी नाबालिक पुत्रियों को जबरन वेश्यावृति करवाने की कोशिश में जुटी है एक मां ! उसकी मां का साथ दे रही है रिश्ते में चाची जो उसकी मौसी भी लगती है। शिलांग में रहने वाले पिता के घर लौटने पर बताई आपबीती। पिता संग पहुंची जिला कलक्टर के समक्ष और की कार्यवाही करने की गुहार। कलेक्टर राजन विशाल ने जायल उपखंड अधिकारी को कार्यवाही करने और वेश्यावृत्ति करने पर करवाने का मामला दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। इसे पूर्व लड़की एसपी से कर चुकी है फरियाद। दोनों दोनों महिलाओं को एसपी के निर्देश पर जायल थाना अधिकारी ने 107 के तहत पाबंद कर रखा है। नाबालिक लड़की की द्वारा अपनी मां और चाची के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए कि उसकी मां व चाची खुद वेश्यावृति करती हैं और अब वे उसकी बहन को भी इस काम में उतारना चाहती हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।