राजसमंद पुलिस अधीक्षक डॉ.विष्णुकांत जिले मे अपराध और कानून व्यवस्था को लेकर खासे सक्रिय है। कल एसपी साहब ने कार्यालय मे जिले के सभी पुलिस अधिकारीयों की क्राईम बैठक मे अपराधो की रोकथाम और मफरुर अपराधियों की धरपकड के लिये सख्त निर्देश दिये। लेकिन अधिकारी के निर्देशों का थानाधिकारीयों पर कितना असर हुआ इसका एक चेहरा आमेट थाने पर सामने आ गया। जब देर रात जवाहर नगर मे गर्मी के कारण छत पर सो रहे परिवार के ताले तोडकर अज्ञात चोरों ने करीब दो तोला सोने के आभूषण,3500 रुपये की नगदी और चार मंहगे मोबाईलों को चुरा लिया। पीडित नरेन्द्रसिंह चुण्डावत इसकी शिकायत लेकर आमेट थाने पर पंहुचे। करीब दो घण्टे बाद थानाधिकारी महोदय सावंतसिंह ने मौका मुआयना किया लेकिन एफआईआर पीडित के नुकसान के हिसाब से नहीं ली। बल्कि उसे साधारण रिपोर्ट देने को कहा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।