प्रतापगढ़ में व्यापारी से मांगी फिरौती
(India)
प्रतापगढ़ में शहर के एक प्रतिष्ठित व्यापारी से फोन पर फिरौती मांगने और ना देने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. शहर के एक व्यापारी के पास अनजान शख्स ने कॉल किया और 4 लाख रूपए की फिरौती मांगी. फिरौती ना मिलने पर जान से मारने की धमकी भी दी. यही नहीं, पुलिस को बताने पर भी जान से मारने की धमकी दी. लेकिन व्यापारी ने सूझ-बुझ से काम लिया और सीधे पुलिस थाने आ पहुंचा. पुलिस ने मामला दर्ज कर फौरन जांच शुरू की. गोपनीय और तकनिकी सुचना के आधार पर फिरौती मांगने वाले का पता चल गया. फिरौति-बाज की पहचान मध्यप्रदेश के इंदौर निवासी भय्यु खान के रूप में हुई. और इंदौर पुलिस की मदद से भय्यु खान को गिरफ्तार कर लिया.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।