प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट शुक्रवार बारां दौरे पर रहे। इस दौरान पायलट ने सरकार की जन विरोधी नितियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन में भाग लिया और जन समूह को संबोधित किया। इस दौरान वसुंधरा सरकार पर जमकर बरसे और कहा अब राजा रजवाड़ों का जमाना गया। ढ़ाई साल बाद जनता भाजपा को आईना दिखा देगी। वहीं जिला कलक्टर और प्रशासन के अधिकारियों को खुली चेतावनी देते हुए कहा की सरकार आने पर नौकरशाही सिखा देंगे। उन्होंने बारां जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक सरकार के ऐजेन्ट के रूप में कार्य करने का आरोप लगाया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।