ओबीसी आरक्षण पर आयोग ने काम शुरू किया
(India)
भरतपुर धौलपुर ओबीसी आरक्षण मामले को लेकर अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग का सर्वे और जाट समाज की आर्थिक सामाजिक राजनीतिक पहलुओं से सम्बन्धित आंकड़े इकट्ठे करने का काम आयोग ने शुरू कर दिया है जिला कलेक्टर की तरफ से आंकड़े जुटाने एवं जाट समाज के परिवारों की राशन कार्ड के आधार पर सही स्थिति दर्ज कराने के लिए भरतपुर धौलपुर जाट आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक नेम सिंह फौजदार को एक पत्र पेश किया गया है जिसमे लिखा गया है कि आरक्षण संघर्ष समिति भी अपने स्तर पर सारणीबद्ध आंकड़े ओबीसी आयोग को मुहैया कराए जिससे आयोग का सर्वे कार्य सही तरीके से हो सके

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।