रविवार की सुबह रावतसर कस्बे में आयी बारिश के बाद निचले वार्डो व मुख्य बाजार मे हुए जल भराव की स्थिति पर काबू पाने मे रावतसर नगरपालिका असफल हो जाने के चलते बाजार मे बारिश के बाद 36 घंटे तक पानी भरा रहा। मुख्य बाजार में लगभग 150 से अधिक दुकानो मे पानी चले जाने से बंद रही। स्थिति को बिगड़ते देख हनुमानगढ़ जिला कलेक्टर ज्ञानाराम रावतसर पहुंचकर उपखंड कार्यालय मे सभी विभागों के अधिकारियों से मोका स्थिति की रिपोर्ट लेने के बाद नगरपालिका के कर्मचारियों को निर्देशित किया.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।