राजस्थान स्वायत्त शासन विभाग की ओर से आज पहला ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान अप्रूवल किया गया ,,, स्वायत्त शासन भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में यूडीएच मंत्री राजपाल सिंह शेखावत ने आॅनलाइन माध्यम से राज्य का पहला बिल्डिंग प्लान अप्रूवल जारी किया ,, कार्यक्रम में स्वायत्त शासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव मंजीत सिंह सहित विभाग के अन्य अधिकारी और डीओआईटी के भी अधिकारी मौजूद रहे ,,, कार्यक्रम में विभाग की ओर से बिल्डिंग प्लान अप्रूवल ऑनलाइन सिस्टम की जानकारी दी गई ,,,इस मौके पर यूडीएच मंत्री राजपाल सिंह शेखावत ने बताया कि अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर के जरिए आॅनलाइन माध्यम से बिल्डिंग प्लान अप्रूवल करने की प्रक्रिया जारी की गई है ,,,पहले बिल्डिंग प्लान का अप्रूवल भिवाड़ी में होटल बनाने के लिए जारी किया गया है ,,, उन्होनें बताया कि आॅनलाइन माध्यम से एक्सक्ट मूल्य का भी कैलकुलेशन हो जाएगा ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।