परिवहन सेवा का विरोध
(India)
राजस्थान में लोक परिवहन सेवा का विरोध तेज हो गया है। सरकार ने रोडवेज के समानानंतर प्राइवेट बस आॅपरेटरों को लोक परिवहन सेवा के तहत परमिट जारी किए है। इतना ही नहीं रोडवेज बस स्टैंडों पर इसके लिए काउंटर बनाए गए है। जहां से लोकपरिवहन सेवा की बसें सवारियों को लाएगी और ले जाएगी। रोडवेजकर्मी ये कहते हुए इसका विरोध कर रहे है कि सरकार रोडवेज को बंद करना चाहती है। सरकार को चाहिए था कि वो रोडवेज में बसें बढाती। चालक और परिचालकों को भर्ती करती। लेकिन रोडवेज के पैरेरल सेवा शुरू कर रोडवेज का बट्टा बैठाने पर तुली है। इसके विरोध में मंगलवार को सिंधी कैंप बस अड्डे पर प्रदेशभर के रोडवेजकर्मी बड़ी सभा और प्रदर्शन करेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।