4 हजार 400 पदों के लिए 13 फरवरी को आयोजित हुई पटवारी भर्ती परीक्षा अभी भी उलझती हुई नजर आ रही है,,,,याचिकाकर्ता हनुमान जाट और अन्य की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस चेलामेश्वर और जस्टिस सप्रे की खण्डपीठ ने 10 जुलाई को आयोजित होने वाली मुख्य परीक्षा पर रोक लगा दी,,,आपको बता दें कि 13 फरवरी को आयोजित हुई परीक्षा का परिणाम 17 मार्च को जारी किया गया था,,,,,परिणाम में जनरल की कट ऑफ 104 थी जबकि ओबीसी की कट ऑफ 147 थी लेकिन उसके बाद भी जनरल के अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए योग्य माना गया। वहीं अधीनस्थ बोर्ड ने मुख्य परीक्षा की पूरी तैयारी करते हुए 10 जुलाई को होने वाली परीक्षा को लेकर प्रवेश पत्र भी साइट पर अपलोड कर दिए थे,,,,लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सरकार को बहुत बड़ा झटका लगा है,,,,,
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।