चम्बल नदी में नहा रहे 3 युवक बहे
(India)
मध्यप्रदेश सीमा में चम्बल नदी में नहा रहे 3 युवकों के बाह जाने से हड़कंप मचा हुआ है। चंबल नदी में बहे युवकांे की सूचना पर मध्यप्रदेश ओर राजस्थान की धौलपुर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे सर्चिंग ओपरेशन के दोरान एक युवक को शव बाहर निकाल लिया गया है। जबकि नदी मे बहे दो ओर युवको की तलाश की जा रही है। मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के लश्कर मे रहने वाले 7 दोस्त टैम्पो किराए पर लेकर धौलपुर चंबल नदी मे नहाने पहुंचे। इसी दोरान एक युवक गहरे पानी मे चला गया जिसे बचाने के लिए दो ओर दोस्त नदी के गहरे पानी मे उतर गए । नदी मे पानी का बहाव तेज होने की वजह से तीनों युवक गहरे पानी मे चले गए। फिलहाल अभी एक युवक का शव मिल् जाने के बाद गोताखोर नदी बहे दो ओर युवको की तलाश करने मे जूटे हुए है ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।