विस्फोटक मामले में धौलपुर पहुंची यूपी पुलिस
(India)
6 जुलाई को उत्तरप्रदेश के कानपुर जिले के चकेरी थाना क्षेत्र के जाजमऊ पुलिस चैकी के पास लावारिस सेंट्रो कार में भारी मात्रा में मिले विस्फोटक मामले मे यूपी पुलिस धौलपुर पहुंची। धौलपुर पहुंची उत्तरप्रदेश पुलिस ने आरईसीएल फैक्ट्री मे पहुंच कर फैक्ट्री प्रबंधन से विस्फोटकांे के दस्तावजे मंगा कर उनकी जांच की। कानपुर जिले के चकेरी थाना क्षेत्र के जाजमऊ पुलिस चैकी के पास लावारिस मिली सेंट्रो कार से जब्त किए गए डेटोनेटर और जिलेटिन की छड़ो पर धौलपुर आरईसीएल का मार्का लगा होने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने डेटोनेटर के बेच नंबर की जांच की और दस्तावेज साथ ले गई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।