मंत्री समूह के दौरों का चैथा चरण आज से होगा। सरकार की योजनाओं के ग्राउंड लेवल पर फीडबैक लेने के लिए अब 6 मंत्रियों के समूह 6 जिलों में एक साथ दौरे करेंगे। दौरे में मंत्री समूह जिलों के सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधियों, संगठन के पदाधिकारियों और बूथ कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं पर फीडबैक लेंगे। प्रदेश के 18 जिलों में दौरे बाकी है। इसके चलते सभी समूहों से एक-एक मंत्री लेते हुए एक नया मंत्री समूह गठित कर कुल 6 मंत्री समूह बनाए गए हैं। यह समूह 3 चरणों में सभी 18 जिलों का दौरा करेंगे। इस दौरान मंत्री 6 जिले जोधपुर, बीकानेर, बूंदी, उदयपुर, नागौर और अजमेर जिलों का दौरा करेंगे...
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।