(GUJARAT, GUJARAT)
गुजरात के उना कस्बे में दलित समुदाय के युवकों की बेरहमी से पिटाई किए जाने की घटना के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच सात और युवकों ने बुधवार को खुदकुशी करने की कोशिश की, जिससे राज्य में स्थिति और बिगड़ गयी। शांति की कोशिशों के बीच राजनीति भी जोरों पर है. आज राहुल गांधी पिटाई के शिकार दलितों से मिलने जा रहे हैं। राहुल गांधी आज उना में पीड़ितों और उनके परिवार वालों से मिलेंगे। उना के सामढियाल गांव में दलित युवकों की पिटाई के 11 जुलाई के वीडियो को लेकर गुजरात में हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है. राजकोट, पोरबंदर, बोतड और गिर-सोमनाथ जिलों में आत्महत्या की कोशिश की घटनाएं सामने आयी हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।