बाड़मेर जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जंहा पर बाड़मेर जिले के बिजराड़ थाना क्षेत्र में स्कूल गई चार वर्षीय मासूम बालिका के साथ उसी स्कूल के किशोर द्वारा दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला दर्ज हुआ है। जिसके बाद बालिका को बाड़मेर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। स्कूल में बालिका के साथ दुष्कर्म के प्रयास की इतनी बड़ी घटना के बावजूद बिजराड़ थाना पुलिस ने पीड़ित बालिका की कोई सुनवाई नहीं की। यहां तक की बच्ची का मेडिकल तक नहीं करवाया गया। बिजराड़ थाने में पीड़ित मासूम के पिता ने मामला दर्ज करवाया कि उसके राउप्रावि. हुरो का तला में पढ़ती है। गुरुवार दोपहर 12.30 बजे उसी स्कूल का किशोर बालिका को स्कूल से बहला-फूसला कर बाहर ले गया। इसके बाद बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला मिडिया में आने के बाद अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक विपिन शर्मा राजकीय अस्पताल पहुंचे और परिजनों व् डॉक्टरों से बच्ची के स्वास्थ्य की जानकारी लेकर बयान दर्ज किये फिलहाल पुलिस ने आरोपी बाल अपचारी को दस्तयाब कर सघन पूछताछ में जुटी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।