पोषाहार के गेहूं में मिले कंकड़ और रेत
(India)
सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय स्थित राजकीय प्राथमिक विधालय विनोबा बस्ती में मिड डे मिल योजना के तहत स्कूल में दिये जानें वाले पोषाहार के गेहूं के कट्टों में कंकड़ और रेत की मिलावट का मामला सामने आया है। बच्चों को पोषहार बनानें के लिये भेजे गये गेहूॅ के कट्टों में भारी मात्रा में पत्थर और रेत मिली हुई है। स्कूलो में पोषाहार वितरण करनें वाले संबंधित विभागीय अधिकारीयों की अनदेखी के चलते पोषाहार के नाम पर स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।