पटना में बैंक आॅफ बड़ौदा में पीओ के पद पर तैनात चारुलता मऊआर की कांटी फैक्टरी इलाके में उनके ससुराल में हत्या कर दी गयी है. घटना को करीब चार दिन पहले अंजाम दिया गया है. सिर पर लोहे के रॉड या भारी वस्तु से हमला किया गया है. बेड रूम में हत्या करने के बाद उसे घसीट कर पीछे वाले कमरे में लाया गया. दोनों कमरे में जिस तरह से खून फैला हुआ है, उससे विवाहिता की खौफनाक मौत का साफ पता चलता है. लाश को जलाने का भी प्रयास किया गया है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।