टाइल्स व्यापारी से 3 लाख की लूट
(India)
बीकानेर की नोखा तहसील में एक टाइल्स व्यापारी के साथ फायरिंग कर 3 लाख की लूट का मामला सामने आया है। कार में सवार होकर आए राकेश नामक युवक और उसके 8-10 साथियों ने मिलकर व्यापारी और उसके भतीजे पर शोरूम में फायरिंग कर दी और लगभग तीन लाख रूपए लेकर फरार हो गये। फायरिंग के दौरान व्यापारी का भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया,,जिसे नोखा के राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। नोखा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।