चिंकारा शिकार मामले में गवाह हरीश दुलानी ने किया खुलासा
(India)
चिंकारा शिकार मामले के अहम गवाह हरीश दुलानी का खुलासा अभिनेता सलमान खान पर भारी पड़ सकता है। दुलानी ने कहा है कि उन्हें कोर्ट में गायब बताया गया जबकि वह कहीं नहीं गए। सलमान को बचाने के लिए उन्हें गवाही के लिए ही नहीं बुलाया। दिल्ली हाईकार्ट के पूर्व जज तथा सुप्रीम कोर्ट में श्क्रिमिनल ला प्रेक्टिसश् करने वाले जस्टिस आरएस सोढ़ी कहते हैं कि राज्य इस मामले में सुप्रीम कोर्ट आकर हरीश की बात उठा सकता है। यदि यह बात सामने आई कि दुलानी पर कोर्ट में पेश न होने का दबाव था तो सुप्रीम कोर्ट उसकी गवाही फिर करवाने का आदेश दे सकता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।