(DELHI, DELHI)
भूमाता ब्रिगेड की अध्यक्ष तृप्ति देसाई एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वे एक युवक की चप्पलों से पिटाई करने को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने शादी का झांसा देकर एक लड़की से कथित तौर पर रेप करने वाले एक युवक की चप्पलों से पिटाई कर दी। मामला शिकारपुर गांव के पास का है. यहां एक 25 वर्षीय युवक ने झांसा देकर अपनी प्रेमिका के साथ संबंध बनाने के बाद शादी करने से इनकार कर दिया. इस मामले की जानकारी मिलने के बाद तृप्ति देसाई और उनके संगठन की एक अन्य सदस्य ने आरोपी लड़के की जमकर पिटाई कर दी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।