(Mumbai, Mumbai)
केरल पुलिस और महाराष्ट्र एंटी टेररिज्म स्वाक ड ने कल्याण के बाज़ार पेठ इलाके से रिज़वान खान को गिरफ्तार किया था। रिज़वान पर केरल में एक नौजवान का जबरन धर्म परिवर्तन कराने और उसे आईएसआईएस में शामिल होने के लिये उकसाने का आरोप लगा है। इस पर मुंबाई में समाजवादी पार्टी की एक सभा में सपा नेता अबु असीम आजमी ने कहा कि मुल्क की खुफिया एजेंसियां हिन्दुत्व के इशारे पर काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कल्याण से गिरफ्तार रिज़वान खान बेक़सूर है किसी की शादी में मदद करना कोई जुर्म नहीं है, और जिनकी शादी कराई थी रिज़वान ने उन लोगों को कोई आपत्ति नहीं है उस जोड़े ने केरल की कोर्ट में हलफनामा भी दाखिल किया है। इस तरह से मुस्लिम नवजवानों को जान बुझ कर गिरफ्तार करने की बात आज़मी ने कही।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।