मंत्री समूह के जिलेवार दौरे आज से
(India)
प्रदेश में चल रहे मंत्री समूह के जिलेवार दौरे का पांचवा चरण आज से झालावाड़ से शुरू होगा,,, पांचवे फेज में छह जिले में मंत्री समूह जाएंगे और हर जिले में समूह में शामिल मंत्री और संगठन पदाधिकारी दो दिन रूकेंगे और इस दौरान जिले की जनता और पार्टी कार्यकर्ता सरकार और संगठन के काम काज का फीडबैक लेंगे,,, पांचवे चरण में 29 और 30 जुलाई को पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी की अध्यक्षता में तीन मंत्रियों का समूह सीएम के गृह जिले झालावाड़ में रहेगा,,, वहीं 30 और 31 जुलाई को बचे जिलों में दौरा करेंगे,,, अब तक मंत्री समूहों ने 21 जिलों का दौरा किया है,,,,

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।