'गाली कांड' में नपे BSP नेता, नसीमुद्दीन पर लगा पोक्सो
(Lucknow, Lucknow) लखनऊ में धरना प्रदर्शन के दौरान स्वाति सिंह द्वारा बसपाइयों की पुलिस की एफआईआर में मायावती को गाली देने के आरोपी दयाशंकर सिंह के मामले में स्वाति सिंह की मांग के बाद बसपा नेताओं पर पॉक्सो एक्ट लगा दिया गया है। वहीं, मामले की जांच कर रहे सीओ हजरतगंज अशोक वर्मा प्रदर्शन के दौरान हुई नारेबाजी की पुष्टि करेंगे। ऐसे में अब नेताओं की भूमिका काफी अहम मानी जा रही है। बता दें, दयाशंकर की मां तेतरा देवी की तहरीर पर 22 जुलाई को मायावती, बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी, प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर और सचिव मेवालाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी एसएसपी लखनऊ मंजिल सैनी ने बताया की बसपा नेताओं के दयाशंकर सिंह के परिवार पर की गई टि‍प्पणी के मामले ने काफी तूल पकड़ा था। और परि‍वार को बचाने में उतरीं दयाशंकर की पत्नी स्वाति सिंह बेटी को लेकर की गई टि‍प्पणि‍यों से काफी आहत हुईं।
उन्होंने कहा था कि बेटी के मामले में मायावती और नसीमुद्दीन सिद्दीकी पर पॉक्सोग एक्टर के तहत मुकदमा दर्ज होना चाहिए। जब तक उन्हें इंसाफ नहीं मि‍ल जाता है, तब तक वह चुप बैठने वाली नहीं हैं।यूपी पुलिस की ओर से स्वाकति सिंह के परिवार को सुरक्षा दी गई है। दयाशंकर सिंह को भी बिहार के बक्सनर से गिरफ्तार कर लिया गया है।और इस मुकदमे के बाद उनपर कार्यवाही भी की जाने की तैयारी की जा रही है ,बरहाल बसपाइयों पर भले ही स्वाति सिंह ने मुकदमा में पास्को एक्ट बढ़ावा दिया हो पर बसपाइयों पर अगली कार्यवाही क्या होगी ये तो तो आने वाला वक़्त ही बतायेगा।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।