अलवर जिले मंे लूट और गम्भीर अपराध करने वाले अपराधियों की धरपकड़ के लिये पुलिस ने एक अभियान चलाया है। जिसमे पुलिस ने जनलक्ष्मी फाइनेन्स कम्पनी के ऐरिया हैड सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने जिले मे फुलर्टन, जनलक्ष्मी और उज्जीवन फाइनेन्स कम्पनी के कर्मचारियो के साथ लूट की वारदातो को अंजाम दिया था। इस मामले में तीनो आरोपियों से पूछताछ की गई जिसमे तीनो ने जनलक्ष्मी, उज्जीवन और फुलर्टन फाइनेन्स कम्पनियांे के कर्मचारियो के साथ पंद्रह लाख लूट कर नौ वारदात करना स्वीकार किया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।