बताया जा रहा है कि टैम्पो टाइप के वैन में सवार होकर उग्रवादी आये और बाजार में सब्जी, राशन की दुकान लगाने वाले बेगुनाहों पर फायरिंग शुरू कर दी. हमले में मौके पर ही 12 लोग मारे गये जबकि दो लोगों की मौत अस्पताल में हुई. पास से ही सुरक्षा बलों की गाड़ी गुजर रही थी जिसने तुरंत मोर्चा संभाला और एक हमलावर को ढेर कर दिया.
बाकी कितने हमलावर मौके से भागे हैं इसका सही अंदाजा नहीं लग पाया है. हमलावरों की तलाश में सर्च ऑपरेशन कल दिन से ही जारी है. चश्मदीदों के मुताबिक हमलावर सेना की वर्दी में थे. असम में बीजेपी की सरकार बनने के बाद ये पहला इतना बड़ा हमला है. केंद्रीय एजेंसियों ने भी इस मामले में जांच शुरू कर दी है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।