बुलेट प्रूट में फरार हुआ था आनंदपाल
(India)
प्रदेश का कुख्यात अपराधी आनंदपाल को फरार कराने के लिए उसके गुर्गो ने बुलेट प्रूट गाड़ी का इस्तेमाल किया था, जी हां.... ये गाड़ी खास तौर पर आंनदपाल की फरारी के लिए तैयार करवाई गई थी, दो दिन पहले एसओजी के हत्थे चढ़े आनंदपाल के गुर्गे महिपाल उर्फ मोंटी और आजाद से एसओजी पूछताछ में ये बात कबूली है, पूछताछ में दोनों गुर्गो ने ये भी कबूला, कि आनंदपाल के लिए ये गाड़ी भू कारोबारी अमनदीप सिंह ने बनवाई थी, आनंदपाल की गुर्गो से पूछताछ में हुए इस खुलासे के बाद एटीएस ने सोमवार को अमनदीप सिंह को बीकानेर से गिरफ्तार कर लिया, अब एसओजी उस गाड़ी के बरादमदगी के प्रयास कर रही है, जो फरारी के वक्त काम में ली गई थी,

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।