(DELHI, DELHI)
राजस्थान में हिंगोलिया गौशाला में हर दिन सैकड़ों गाय मर रही हैं, लेकिन गायों को लेकर फिर से राजनीतिक उठापटक तेज़ हो गई है। पीएम मोदी जहां नकली गौ रक्षकों पर जमकर हमला बोल रहे हैं। वहीं बीजेपी के ही दूसरे नेता गौ रक्षकों के समर्थन में इस मुद्दे को संसद में उठा रहे हैं। गौ रक्षकों को लेकर चल रहे विवाद के बीच कैराणा ज़िले से सांसद हुकुम सिंह ने गुरुवार को लोकसभा में कहा कि गौरक्षकों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाना धर्मनिरपेक्ष लोगों के लिए फ़ैशन बन गया है। उन्हों ने साथ ही कहा कि गाय का सम्मा न करने वालों का दर्द समझने के बजाय लोग इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर रहे हैं। हाल ही में सचिन पायलेट ने भी हिंगोलिया गौशाला का दौरा कर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा था। जिसके बाद आज हुकुम सिंह ने कहा कि सचिन पायलेट अगर तंज कसने के बजाय गौशाला में कुछ सहायता करते तो बेहतर होता।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।