धौलपुर जिले की निहालगंज थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक शातिर मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार किया है.....निहालगंज पुलिस ने अशोक नाम के चोर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से चोरी की गई एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है.....निहालगंज थाना प्रभारी परशुराम शर्मा के मुताबिक महिन्द्रा फायनेन्स ऑफिस के सामने से 28 जून को हीरो होंडा सीडी ड्यूलेक्स मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी.जिसको हुंडावाल रोड से मुखबिर की सूचना पर बाइक चोर अशोक को गिरफ्तार किया हैं.....पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपी से और भी कई चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की जा सकती है....
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।