जाकिर नाइक को 3 साल में विदेश से मिले 60 करोड़ रुपये
(Mumbai, Mumbai) मुंबई पुलिस की जांच में सामने आया है कि विवादि‍त उपदेशक जाकिर नाइक के बैंक अकाउंट्स में पिछले तीन सालों में तीन अलग- अलग देशों से 60 करोड़ रुपये आए हैं. नाइक के परिवार के सदस्यों से जुड़े पांच बैंक खातों में यह रकम जमा की गई है. एक अधिकारी ने बताया, 'हम अभी तक यह नहीं पता लगा पाए हैं कि ये रकम किस मकसद से जमा की गई है. हमने जांच की और इस लेन-देन का पता लगाया.' अधिकारी ने साफ किया कि ये बैंक खाते नाईक के एनजीओ से जुड़े नहीं हैं बल्कि उसके अपने हैं.
हालांकि इस सिलसिले में आईआरएफ के दूसरे अधिकारियों से अभी तक पूछताछ नहीं की गई है.एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, हमने इनकम टैक्स विभाग से इन कंपनियों का डीटेल मांगा है. हम पता कर रहे हैं कि इन कंपनियों को फंडिंग कहां से होती थी. क्या धर्म परिवर्तन के लिए फाइनेंस इन्हीं कंपनियों से होता था. पूरी जानकारी मिलने के बाद जाकिर के परिवार के लोगों से पुलिस पूछताछ करेगी.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।