प्रदेश में अलर्ट जारी
(India)

आंतकी संगठनों की ओर से आतंकी हमले की धमकियां मिलने के बाद केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने देशभर में अलर्ट जारी किया है,,,15 अगस्त को प्रदेशभर में मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को सुरक्षा व्यवस्था कडी करने को कहा है,,, गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पुलिस को सर्तक रहने को कहा गया है,,, इसके लिए सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को अपने स्तर पर विशेष सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश जारी किए गए है,,, वहीं एडीजी लॉ एण्ड आॅर्डर एनआरके रेड्डी ने बताया कि राजस्थान पुलिस और जांच एजेंसियां हर चुनौतियों से निपटने में सक्षम है,,,,

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।